
इंदौर. नगर निगम की तर्ज पर ही आईडीए ने भी अपनी सभी फाइलों को डिजिटल करने का काम शुरू कर दिया है. आईडीए में करीब 85 हजार फाइलें है, जो स्कैन की जाएगी. उक्त फाइलों को डिजिटल करने में करीब एक साल का समय लगेगा.
आईडीए में आज सीईओ की मौजूदगी में फाइलों को डिजिटलाइजेशन करने का काम शुरू कर दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि सभी फाइल डिजिटलाइजेशन करने की कारवाई करें. इसी को ध्यान में रखते हुए संभागायुक्त दीपकसिंह ने भी आईडीए में फाइल डिजिटल करने के निर्देश दिए थे. आज आईडीए सीईओ रामप्रकाश अहिरवार ने 85 हजार फाइलों को स्कैन करने के काम की शुरुआत करवाई. डिजिटलाइजेशन के तहत एक महीने में 15 से 20 हजार पेज स्कैन करने का काम किया जाएगा. करीब एक साल में संपदा, रिकॉर्ड, सैलेरी, अकाउंट और टेंडर सहित सभी कामों की फाइल डिजिटल हो जाएगी. बताया जाता है कि आने वाले एक साल में आईडीए की सभी फाइल कंप्यूटर में आसानी से देखी जा सकती है.
