
सीधी। मझौली पुलिस द्वारा ग्राम करमाई में जन चौपाल का आयोजन किया गया। एसडीओपी कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर ने जन चौपाल में आये नागरिको को सम्बोधित कर जन चौपाल में वार्ता को प्रारम्भ किया और साइबर अपराध के बारे में बताया कि किस प्रकार हमारे भौतिक जीवन के साथ एक अदृश्य साइबर जगत भी समानान्तर रूप से चल रहा है इसलिए हमें आधुनिक तकनीक तथा मोबाइल एवं इंटरनेट का बड़ी सावधानी पूर्वक उपयोग करना है। साथ ही डिजिटल अरेस्ट व अन्य अपराधों से बचने हेतु जानकारी दिए कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता यदि आपके साथ कभी ऐसी स्थिति बनती है तो तुरत नजदीकी थाने में संपर्क कर पुलिस को अवगत कराए। अपनी निजी जानकारियां जैसे बैंक खाता संबंधित गोपनीय जानकारी एवं ओ.टी.पी. किसी को न बताये।
इस अवसर पर नागरिकों ने भी अपनी समस्याये रखी जिनका यथा उचित निराकरण किया गया तथा अपने विचार एवं प्रश्न रखे, जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा तत्परता से किया गया । कार्यक्रम के अंत में मझौली पुलिस ने आवश्यकता होने पर आमजन को पुलिस से संपर्क स्थापित करने हेतु पुलिस कंट्रोल रूम सीधी तथा थाना मझौली के मोबाइल नंबर दिए।
