NITTTR में उच्च शिक्षा शिक्षकों के लिए सेमीकंडक्टर और आईपीआर पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण सेमीकंडक्टर तकनीक और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर केंद्रित है। ट्रेनिंग में सेमीकंडक्टर साइंस के मूल सिद्धांत, उद्योग की जरूरतें, नई तकनीकों के उपयोग और इस क्षेत्र में करियर निर्माण जैसे विषय शामिल हैं। साथ ही इसमें शिक्षकों को कॉपीराइट, पेटेंट, ट्रेडमार्क, इंडस्ट्रियल डिजाइन, जीआई टैग, ट्रेड सीक्रेट और प्लेगरिज्म से बचाव पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिक्षकों को शोध और शिक्षा में सामग्री का सही उपयोग कैसे किया जाए और नए विचारों को कानूनी सुरक्षा कैसे मिले, इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई तकनीकों की गहरी समझ विकसित हो रही है। जिससे वे अपने विषय को अधिक व्यावहारिक और नवाचारी तरीके से पढ़ा सकेंगे। यह प्रयास उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डीन प्रो पी के पुरोहित ने बताया कि यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को उद्योग परक बनाने में मदद करेगा। साथ ही छात्रों को प्रोजेक्ट व इंटर्नशिप के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस बार पर निदेशक प्रो सी सी त्रिपाठी ने कहा आज दुनिया सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ओर देख रही है और शिक्षकों की भूमिका छात्रों को इस दिशा में मार्गदर्शन देने की है।संस्थान इस वर्ष अब तक कुल 51 कार्यक्रमों के माध्यम से 1800 से अधिक शिक्षकों को और 8 कार्यक्रमों के जरिए 250 छात्रों को उभरती तकनीकों का प्रशिक्षण दे चुका है।

Next Post

10 मिनट में बनेगा 250 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा सैंडविच

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल: देश का सबसे बड़ा 250 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा सैंडविच बनने जा रहा है। यह सैंडविच भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम के द्वारा बनाया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय के तहत 14 दिसंबर को होने वाले इस अनोखे प्रयास में इस सैंडविच तैयार किया जाएगा। इसकी तैयारी […]

You May Like