भोपाल: देश का सबसे बड़ा 250 फीट लंबा और 8 इंच चौड़ा सैंडविच बनने जा रहा है। यह सैंडविच भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम के द्वारा बनाया जा रहा है। पर्यटन मंत्रालय के तहत 14 दिसंबर को होने वाले इस अनोखे प्रयास में इस सैंडविच तैयार किया जाएगा। इसकी तैयारी में संस्थान के 75 छात्र और फैकल्टी मिलकर काम करने वाले हैं। सैंडविच बनाने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू होगी और लगभग दस मिनट में यह तैयार कर लिया जाएगा।
सैंडविच बनाने वाली छात्रों की टीम ने बताया इसकी ब्रेड विशेष रूप से तैयार की गई है।जिसकी प्रत्येक लेक लौफ 24 इंच की होगी। इस सैंडविच को केवल 10 मिनट में बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व तीन छात्र सोहा फातिया, अक्षित चंचानी और अक्षिया मिश्रा कर रहे हैं, जबकि शेफ पंकज चौधरी, संदीप दुआ और अंकुर किशोर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
सैंडविच में रिफाइंड तेल, चीनी, ग्लूटन, ईस्ट, लेटिस और छह तरह के सलाद पत्ते सहित ताजा सब्जियां, चीज, मेयो और सॉस का इस्तेमाल किया जाएगा। टीम लगभग हफ्ते भर से इसे बनाने की तैयारी कर रही है।आईएचएम के प्रिंसिपल डॉ रोहित सारिन ने बताया यह आयोजन छात्रों के लिए टीमवर्क और क्यूलिनरी कौशल को समझने का बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम में प्रशासन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। संस्थान का मानना है कि यह पहल न केवल एक रिकॉर्ड कायम करेगी बल्कि भोपाल की क्यूलिनरी पहचान को नए स्तर पर स्थापित करेगी।
