एक व्यक्ति की सफलता पूरे वंश में लाती है सकारात्मक बदलाव: डहरिया

सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि ए.एस.पी सागर लोकेश सिन्हा, विशिष्ट अतिथि एस.डी.एम. बीना विजय डहरिया की उपस्थिति में हुआ। कार्यशाला समन्वयक डाॅ. संजय खरे ने समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। एडिशनल एपी लोकेश सिन्हा ने कहा कि जीवन की असली सफलता तब मानी जाती है, जब आपका व्यक्तित्व एवं कार्य दूसरो के लिए प्रेरणा बन सके। छात्राओं से सोशल मीडिया से दूरी बनाने की सलाह दी एवं कहा कि सोशल मीडिया क्षणिक सुख देता है, किंतु मेहनत से मिली सफलता जीवन पर्यन्त सुख देती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एस.डी.एम. बीना विजय डहरिया ने कहा कि निरन्तर अभ्यास करने से ही सफलता मिलती है। आपने कहा कि जीवन की कोई भी कठिनाई आपके आत्म विश्वास को तोड़ नहीं सकती। अपनी योग्यता में निरन्तर वृद्धि करना चाहिए अपनी गलतियों को जानना एवं उसमें सुधार करना ही सफलता सुनिश्चित करता है। उन्होने कहा कि एक व्यक्ति की सफलता सिर्फ उसकी सफलता नहीं होती वरन् वह उसके पूरे वंश में परिवर्तन लाती है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने कार्यशाला में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जब आप स्वयं की पसंद का कार्य करते है तो आपकी विषय के प्रति रूचि एवं लगन स्वभाविक रूप से बढ़ जाती है। जिससे कठिन से कठिन लक्ष्य को प्राप्त करना भी सरल हो जाता है। संचालन आयोजन सचिव ले. डाॅ. अंशु सोनी और आभार श्रीमती आरती गुप्ता ने व्यक्त किया।

 

Next Post

इंदौर-मुंबई राजमार्ग पर एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाई ओवर और अंडर पास बनाएगा एनएचएआई

Tue Mar 17 , 2026
इंदौर: इंदौर रीजन के इंदौर मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एनएचएआई द्वारा एलिवेटेड कॉरिडोर, फ्लाई ओवर और अंडर पास का निर्माण किया जाएगा. उक्त तीनों कार्य की एनएचएआई ने अनुमानित लागत 378 करोड़ से ज्यादा है. इसके टेंडर जारी करने की एनएचएआई तैयारी कर रहा है, जो अप्रैल महीने में […]

You May Like