फसल की कटाई शुरु, खेतों में दिखने लगे हार्वेस्टर

जबलपुर:गर्मी का सीजन आते ही खेतों में फसलों की कटाई भी शुरू हो जाती है। जिसमें मुख्यतौर पर गेहूं, चना, मसूर आदि फसल शामिल है। जोकि गर्मी के सीजन में ही पकती हैं और उनकी कटाई भी गर्मी की शुरुआत से ही शुरू होती है। इसी क्रम में खास तौर पर जिले में सबसे ज्यादा गेहूं की फसल को बोया जाता है। लगभग सभी क्षेत्रों में गेहूं की फसलें धीरे-धीरे पकने लगी हैं और कई जगहों पर तो उनकी कटाई भी शुरू हो चुकी है। जिससे अब खेतों में हार्वेस्टर और ट्रैक्टर आदि कृषक के वाहन फसलों की कटाई करते हुए नजर आ रहे हैं।

फ़सल काटने हारवेस्टर लेके पंजाब से आते हैं

अधिकतर अब हार्वेस्टर से ही सभी फसलों की कटाई की जाती है। जिसमें किसानों का समय भी बचता है और पूर्ण रूप से पूरी फसल की कटाई भी हो जाती है। मुख्यतः यह देखा जाता है कि हार्वेस्टर चलाने वाले अधिकतर पंजाब से ही शहर में आते हैं,जो की फसलों की कटाई करते हैं। क्योंकि हार्वेस्टर जैसी आधुनिक वाहन का उपयोग हमारे जिले के अधिकतर किसानों को नहीं आता है, जिसके लिए जिले के सभी किसान इनके द्वारा ही अपनी फ़सल कटवाते है। ऐसे वाहन और इनको चलाने की तकनीक भी पंजाब के किसानों में होती है। जहां से बड़ी संख्या में पंजाबी सरदार लोग शहर आते हैं और जिले में जगह-जगह जाकर गेहूं की फसलों की कटाई करते हैं।
प्रति एकड़ कटाई हो गई महंगी
फसलों की हार्वेस्टर द्वारा कटाई के लिए पहले 1000 रूपए प्रति एकड़ लगा करता था। परंतु पिछले दो-तीन सालों से इनके रेट भी बढ़ गए हैं। जिसमें अब हार्वेस्टर द्वारा कटाई कराने पर किसानों को 1300 से लेकर 1500 रुपए प्रति एकड़ पर देने पड़ रहे हैं। जिसके चलते फसलों को कटाई अब महंगी हो गई है।

Next Post

शोरूम के केश काउंटर से 80 हजार चोरी

Tue Apr 1 , 2025
खरीदी करनेे पहुंचे ग्राहक निकले चोर, सीसीटीव्ही कैमरे में वारदात कैद जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत जॉकी शोरूम के केश काउंण्टर से 80 हजार रूपए चोरी हो गए। चोरी युवक एवं युवती ने की है जो ग्राहक बनकर पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक विकास माकन 49 वर्ष निवासी सेनिक सोसायटी साई […]

You May Like