बाइक सवार की टक्कर से वाटर पार्क कर्मचारी की मौत

बैतूल। आज एक सड़क हादसे में एक वाटर पार्क के कर्मचारी की मौत हो गई।

हादसा बैतूल-इंदौर हाईवे पर देवगांव जोड़ के पास सबेरे हुआ। हादसे में 20 वर्षीय प्रकाश मंसू उइके की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया गया है कि प्रकाश अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी शराब के नशे में धुत दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रकाश जूना वाणी गांव का निवासी था और स्थानीय वाटर पार्क में काम करता था। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पढ़ाई छोड़कर नौकरी कर रहा था।

खेड़ी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश सरेआम ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

Next Post

मप्र का आदिवासी अंचल जल्द जुड़ेगा रेल नेटवर्क से, धार-गुणावद सेक्शन पर मार्च तक ट्रायल संभव

Sat Dec 20 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में रेल संपर्क का सपना अब तेजी से साकार होता नजर आ रहा है। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के अंतर्गत धार और गुणावद के बीच 18 किलोमीटर लंबे रेल सेक्शन में पटरी बिछाने का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकांश हिस्सों […]

You May Like