चौरिया कुर्मी समाज 29 जून को करेगा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

इटारसी: चौरिया कुर्मी समाज महासंघ की बैठक सांई कृष्ण रिजॉर्ट में आयोजित की गई। महासंघ द्वारा लगातार दूसरे वर्ष प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 जून को होने वाले समारोह में 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

साथ ही उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खेलकूद में उपलब्धि हासिल करने वालों और सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा, समाज सेवा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में प्रदेश महासंघ के अध्यक्ष नवीन पटेल, प्रदेश सचिव गिरधारी चौरे, आरके चौरे, बीके पटेल, विनोद बिहारी पटेल, कुंज बिहारी पटेल और एसके पटेल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Next Post

सोहागपुर विधायक के प्रयास से बहाल हुई बिजली, गांवों में लौटी रौशनी

Mon May 26 , 2025
इटारसी:सोहागपुर विधानसभा के रामपुर गुर्रा सब स्टेशन से जुड़े गांवों में रविवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। विधायक विजयपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शिविर लगवाया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बकाया बिजली बिल का भुगतान शिविर में ही किया, जिससे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। […]

You May Like