उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद, 14 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार तड़के आतंकवादियों ने एक पुलिस मोबाइल वैन पर गोलीबारी की जिसमें तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आज तड़के अपर दीर जिले में पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया बल के वाहन पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि घायल जवानों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

 

Next Post

युवक के पेट से बोतल निकाली, 5 डॉक्टरों की टीम ने बचाई जान

Thu Aug 14 , 2025
छतरपुर। जिले में एक अजीब मामला सामने आया है, जहां 25 वर्षीय युवक के मलद्वार में प्लास्टिक की बोतल फंस गई और पेट के अंदर पहुंच गई। घटना के बाद युवक ने लोक लाज के कारण दो-तीन दिनों तक किसी को नहीं बताया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी दी […]

You May Like