सतना: जिले के मूल्यांकनकर्ता का तृतीय चरण का प्रशिक्षण उत्कृष्ट वेंकट क्रमांक 1 में सुबह और दोपहर की पाली में मंगलवार को पूरा हो गया। जिसमें सबसे अधिक महत्वपूर्ण यह जानकारी सामने आई कि अंकों का योग गलत करना या कोई भी प्रश्न आमूल्यांकित पाए जाने पर परीक्षकों पर ₹100 प्रति अंक का अर्थ दंड दिया जाएगा।
इसी कड़ी में कुल जांची गई कॉपियों में 10% से ज्यादा अशुद्धियां मिलने पर संबंधित परीक्षकों का मानदेय जब्त कर उनका नाम ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। एवरेज मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को मूल्यांकन कार्य से बाहर करने का भी प्रावधान रहेगा । अटेंडेंस एप में सुबह 10 के बाद हाजरी लगने पर विलंब उपस्थिति माना जाएगा। 90 प्रतिशत या उससे ऊपर या जीरो अंक पाने वाले विद्यार्थियों की कॉपी क्रॉस चेक करने का प्रावधान रहेगा।
मुख्य परीक्षक काली एवं सहायक मुख्य परीक्षक हरी एवं परीक्षक लाल पेन से कॉपी चेक करेंगे। कॉपी का संचयी योग एवं सभी प्रश्न मूल्यांकित हो गए हैं इसकी क्रॉस चेकिंग उपमुख्य परीक्षक द्वारा किया जाएगा प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों के मूल्यांकन कर्ताओं को उनके विषय गत मूल्यांकन कार्य की गंभीरता एवं जवाबदेही के विषय में समझाया गया। । समय एवं तनाव प्रबंधन, टीम वर्क आदि पर जोर दिया गया , इस बार मूल्यांकन कार्य में न्यूनतम 45 और अधिकतम 60 कॉपियां प्रतिदिन मूल्यांकनकर्ताओं को चेक करना होगा। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल के उपस्थिति ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना आदि का भी मूल्यांकन कर्ताओं प्रशिक्षण दिया गया। आन लाइन हाजरी अनिवार्य रहेगी सुबह 10:00 बजे एवं साय 4.30 बजे तक उपस्थित रहना होगा ।
इनकी मौजूदगी में हुआ प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में वेंकट वन प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल , प्रभारी डॉक्टर उदय चतुर्वेदी एवं स्टेट असेसमेंट सेल के रिसोर्स पर्सन मोहित गर्ग एवं श्रीमती कुंदन सिंह ने मास्टर ट्रेनर का कार्य किया। प्रथम पाली में हिंदी सामाजिक विज्ञान, विज्ञान ,उर्दू एवं द्वितीय पाली कक्षा 12 के हिंदी भूगोल राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र एग्रीकल्चर, उर्दू आदि विषयों के मूल्यांकन कर्ताओं को माध्यमिक शिक्षा मंडल की गाइडलाइन एवं महत्वपूर्ण जानकारियां स्मार्ट बोर्ड में पीपीटी के माध्यम से प्रदान की गई। अनुपस्थित शिक्षकों को 12 तारीख को पुन प्रशिक्षण दिया जाएगा
