नोम पेन्ह 26 जुलाई (वार्ता) कंबोडिया के नागरिक उड्डयन राज्य सचिवालय (एसएससीए) ने उन क्षेत्रों में सभी उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है, जहां कंबोडिया और थाईलैंड के बीच संघर्ष चल रहा है।
एसएससीए के राज्य सचिव सिन चांसरे वुथा ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि सभी हवाई कंपनियों को सूचित कर दिया है कि संघर्ष क्षेत्रों से उड़ान न भरें और कोई भी जहाज समुद्री सतह से 12000 मीटर से कम की ऊंचाई पर न उड़े। पोइपेट शहर, पैलिन प्रांत और सिएम रीप प्रांत के कुछ हिस्सों को भी प्रतिबंधित क्षेत्र में शामिल कर दिया गया है।
श्री वुथा ने कहा कि सभी उपाय हवाई संचालन और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए उठाये गये हैं।
उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को पूर्वाह्न 10 बजे तक नोम पेन्ह से थाईलैंड और सिएम रीप से बैंकॉक के लिए उड़ान नियमित रूप से संचालित हो रही हैं, हालांकि संघर्ष क्षेत्रों से बचने के लिए उनके मार्गों में बदलाव किये गये हैं।
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव एवं प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 24 जुलाई को कंबोडिया के ओद्दार मींची और प्रेह विहियर प्रांतों के सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई और थाईलैंड के सैनिकों के बीच सशस्त्र झड़पें शुरू हुईं और शनिवार सुबह पुरसात प्रांत तक फैल गयीं।
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के अवर सचिव एवं प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 24 जुलाई को कंबोडिया और थाईलैंड सैनिकों के बीच कंबोडिया के ओद्दार मींची और प्रेह विहियर प्रांतों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सशस्त्र झड़पें शुरू हो गयीं। शनिवार की सुबह ये झड़पें पुरसात प्रांत तक फैल गयीं।थाईलैंड की मीडिया के अनुसार कंबोडियाई सेना द्वारा थाईलैंड की सेना पर गोलीबारी करने के कारण शनिवार को तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा।

