
पुलिस की पैनी नजर के साथ सिविल ड्रेस में होगी तैनाती
जबलपुर। दुर्गेात्सव पर्व के दौरान गरबा आयोजकों की बैठक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी द्वारा ली गयी।
बैठक में गरबा आयोजकों से व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से चर्चा करते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध में जानकारी ली एवं कहा कि आपकी जो भी व्यवस्थाये अपेक्षित हैं, उसे पूरा करने का हर सम्भव प्रयास सम्बंधित विभाग से चर्चा कर किया जा रहा है। गरबा स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था लगायी जायेगी, साथ ही सिविल ड्रेस में भी स्टाफ को लगाया जायेगा, जो गरबा स्थल एवं आसपास आने जाने वाली गलियों में पैट्रोलिंग करते हुये असामाजिक तत्वों पर निगाह रखेगा। बैठक में उपस्थित गरबा आयोजकों को आवश्यक निर्देश दिये गये गरबा आयोजकगण रात्रि 11 बजे तक गरबे को पूर्णतः स्वयं ही बंद करवा देंगें। गरबा में जो भी प्रतियोगी भाग लेने आयेंगे उन्हे परिचय पत्र दिया जायेगा साथ ही आयोजकों के द्वारा लाने ले जाने की व्यवस्था की जायेगी। अनुमति प्राप्त करते हुये साउंड सिस्टम का इस्तेमाल इस प्रकार करेंगे कि उससे किसी को परेशानी न हो। पासधारी व्यक्तियो केा चैकिंग के उपरांत ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रतियोगी कोई भी सामान अपने साथ नही ले जा सकेगें।
