भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से “स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन” प्रारंभ होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए लिखा है, “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। युवाओं के लिए उन्नति के नए द्वार खोलने हेतु प्रदेश सरकार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में प्रारंभ करने जा रही है ‘स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन’।”
इसके तहत राज्य में स्वामी विवेकानंद और राज्य की युवा शक्ति पर केंद्रित आयोजन होंगे।
