
रीवा। मऊगंज जिले के लौर थाना अन्तर्गत दुष्कर्म पीडि़ता किशोरी को संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया था. जहा उपचार के दौरान गर्भपात हुआ और तबियत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद गांधी मेमोरियल अस्पताल के गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहा पीडि़ता का उपचार चल रहा है. वही इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी है. पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी कौन है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीडि़त किशोरी की तबियत खराब होने पर परिजन उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया. पीडि़ता को झटके आ रहे थे जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया. जहा जांच के दौरान चिकित्सको ने पाया कि पीडि़ता गर्भवती थी और उपचार के दौरान ही उसका गर्भपात हो गया. इसकी जानकारी परिजनो को नही थी. जब परिजनो को ज्ञात हुआ तो उनके होश उड़ गये. गर्भपात होने के बाद पीडि़ता की तबियत और बिगड़ गई जिसे गायनी वार्ड में भर्ती कराया गया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है, पीडि़ता के बयान के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी कौन है.
