भोपाल, 11 जनवरी (वार्ता) अयोध्या में भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर में श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “जय श्रीराम, धर्मनगरी अयोध्या जी में भव्य दिव्य राम मंदिर निर्माण एवं प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री रामलला की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे, सबका मंगल तथा कल्याण हो, यही प्रार्थना करता हूं।”
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेताओं ने राम मंदिर में विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
