सिंगरौली के उभरते स्टार फुटबॉलर अनिल अगरिया का सड़क हादसे में निधन

​सिंगरौली: जनपद के महरैल लोहराडोल क्षेत्र में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब क्षेत्र के उभरते हुए प्रतिभाशाली फुटबॉलर अनिल अगरिया की एक दर्दनाक सड़क हादसे में असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार को तोड़कर रख दिया है, बल्कि खेल जगत और स्थानीय ग्रामीणों को भी स्तब्ध कर दिया है।​घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने दिवंगत खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनिल एक होनहार युवा था, जिसका जाना क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति है। भाटी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि वह हर कठिन परिस्थिति में परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे।​हादसे के बाद दुख की इस घड़ी में पुलिस प्रशासन का मानवीय चेहरा भी सामने आया है। बरका चौकी प्रभारी निपेंद्र सिंह और लखनलाल यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Next Post

नेटवर्क की मार और मानदेय पर वार: राजगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

Fri Feb 13 , 2026
राजगढ़:जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में एकत्रित हुई और अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा. कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर और संपर्क ऐप से हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नेटवर्क और मोबाइल SS PE14 समस्या के कारण […]

You May Like