नेटवर्क की मार और मानदेय पर वार: राजगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

राजगढ़:जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में एकत्रित हुई और अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा. कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर और संपर्क ऐप से हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नेटवर्क और मोबाइल SS PE14 समस्या के कारण काम समय पर नहीं हो पाता, फिर भी मानदेय में कटौती की जाती है. उन्होंने 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी से हटाकर स्कूलों में भेजने के आदेश पर भी आपत्ति जताई. प्रमुख मांगों में पोषण ट्रैकर व संपर्क ऐप से मानदेय न जोड़ा जाए. नेटवर्क समस्या पर मानदेय कटौती बंद की जाए, 3 से 6 वर्ष के बच्चों की
जीरापुर आंगनवाड़ी में बालिका विज्ञान दिवस का आयोजन राजगढ़ 12 फरवरी, कां. अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवसके अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र विकासखंड जीरापुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं किशोरी बालिकाओं को दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया. साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता, सही तरीके से हाथ धोने की विधि, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा शौचालय के नियमित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई.पढ़ाई आंगनबाड़ी में ही कराई जाए. कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की.

Next Post

कड़ी निगरानी के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा का आगाज़

Fri Feb 13 , 2026
भोपाल: प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा की सबसे अहम परीक्षाओं में शामिल 10वीं बोर्ड का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र उर्दू विषय का रखा गया है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ।परीक्षा केंद्रों […]

You May Like