कड़ी निगरानी के बीच 10वीं बोर्ड परीक्षा का आगाज़

भोपाल: प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा की सबसे अहम परीक्षाओं में शामिल 10वीं बोर्ड का आज से विधिवत शुभारंभ हो गया। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा का पहला प्रश्नपत्र उर्दू विषय का रखा गया है, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ।परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 8:30 बजे तक प्रवेश अनिवार्य किया गया था, ताकि पहचान सत्यापन और अन्य औपचारिक प्रक्रियाएं सुचारु रूप से पूरी हो सकें।

तीन घंटे की इस परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, उड़नदस्तों की तैनाती तथा मोबाइल जैमर जैसे तकनीकी उपाय लागू रहे, जिससे नकल और अव्यवस्था पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।इस बार करीब नौ लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, जिसके लिए राज्य भर में बड़ी संख्या में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के शुरुआती दो घंटों में किसी भी छात्र को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं रही और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं पहले ही 10 फरवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2026 तक संचालित होंगी।

Next Post

प्रदीप मिश्रा की कथा में श्रद्धालु महिला की हार्ट अटैक से मौत

Fri Feb 13 , 2026
ग्वालियर: डबरा नगर में प्रख्यात कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान एक श्रद्धालु महिला पुष्पा सोनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुष्पा उत्तरप्रदेश के इटावा नगर से यहां कथा सुनने आईं थी। कथा सुनते ही उन्हें अटैक पड़ा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें […]

You May Like