दूषित पानी से त्रस्त परिवारों के बीच आज पहुंचेंगे राहुल गांधी, अस्पताल में मरीजों से करेंगे मुलाकात

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को इंदौर के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह करीब 11 बजे विमान से इंदौर पहुंचेंगे। आगमन के तुरंत बाद वे बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे।

इसके पश्चात राहुल गांधी दोपहर में भागीरथपुरा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां दूषित जल की समस्या से प्रभावित परिवारों से बातचीत करेंगे। वे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर जमीनी हालात की जानकारी लेंगे। इस दौरान वे मीडिया से बातचीत कर जल संकट और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे। राहुल गांधी का यह दौरा स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर जनसंवेदनाओं पर केंद्रित रहेगा।

Next Post

सीएम डॉ यादव आज करेंगे यूनियन कार्बाइड प्रांगण का भ्रमण

Sat Jan 17 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह लगभग 11 बजे यूनियन कार्बाइड प्रांगण का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थल की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गत […]

You May Like

Play sound