भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह लगभग 11 बजे यूनियन कार्बाइड प्रांगण का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थल की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था एवं पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गत वर्ष यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में मौजूद ज़हरीले कचरे का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया था। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
गौरतलब है कि यूनियन कार्बाइड गैस त्रासदी मानवीय इतिहास की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में शामिल है। वर्ष 1984 में घटी इस भयावह घटना ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया था और इसके दुष्परिणाम आज भी महसूस किए जाते हैं।
