सिंगरौली: पोखरा गांव में फांसी के फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी बरगवां पुलिस

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरा गांव में शनिवार को एक किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Next Post

जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जनसुनवाई 

Sat Jul 18 , 2026
जबेरा/दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार को प्रात: 11 बजे से से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है. कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें संभवतः समस्याओं के निराकरण एसडीएम सीजी गोस्वामी व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा त्वरित किये गये […]

You May Like