नगर मे हल्की तो ग्रामों मे जमकर हुई बर्फ़बारी, गेंहू एवं आम की फ़सल को भारी नुकसान 

मुलताई। नगर सहित आसपास के ग्रामो मे शनिवार की शाम करीब 4 बजे तेज हवाओ के साथ हुई हल्की बारिश के बीच जमकर ओलावृष्टी होने के समाचार मिले है। नगर मे करीब 4 बजे तेज हवाओ के करीब 10 मिनट तक बारिश हुई, नगर मे चने बराबर बिरले ओले गिरे, वहीं तहसील परिसर मे हवाओ से एक पेड़ की शाखा टूट गई। जबकि हाइवे पर बेर बराबर ओले गिरे, फोरलेन पर करीब 3 इंच बर्फ की परत जम गई. जिससे वाहन चालको को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. ग्राम परमंडल मे आंवले बराबर ओले गिरने के समाचार मिले है, इसके अतिरिक्त वलनी, चंदोराखुर्द, भिलाई,मोही, पारेगांव, खैरवानी सहित आधा दर्जन ग्रामो मे भी तेज हवाओ एवं पानी के साथ ओले गिरे। किसानो का कहना है क्षेत्र मे अभी 30 प्रतिशत गेंहू की कटाई होना शेष है, ओलावृष्टी से गेंहू की गशल को नुकसान पहुंचा है,वहीं तेज हवाओ से आम की फसल को ज्यादा क्षति हुई है। किसानो ने आम एवं गेंहू की फ़सल का सर्वें कराकर राहत राशि दिलाने की मांग की है।

Next Post

ईरान के तेल टैंकर को 'भुगतान मुद्दों' के कारण चीन मोड़े जाने की रिपोर्ट गलत: पेट्रोलियम मंत्रालय

Sat Apr 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उन मीडिया रिपोर्टों को गलत बताया है जिनमें कहा गया है कि ईरान से कच्चा तेल लेकर आ रहे तेल टैंकर को ‘भुगतान मुद्दों’ के कारण भारत के बजाय चीन की ओर मोड़ दिया गया है। मंत्रालय ने शनिवार […]

You May Like