
जबेरा/दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा के क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए प्रत्येक शनिवार को प्रात: 11 बजे से से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है. कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें संभवतः समस्याओं के निराकरण एसडीएम सीजी गोस्वामी व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा त्वरित किये गये गए।
मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन की उपस्थिति रही।
रूपेश ने कहा कि इस जनसुनवाई के माध्यम से मंत्री लोधी की भावना है कि पात्र हितग्राहियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना लगाना पड़े और इस जनसुनवाई के माध्यम से उनके कार्य हो सके ताकि समय के साथ पैसों का अतिरिक्त भार ना पड़े।
