ओडिशा में दो जीएसटी अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भुवनेश्वर, (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को यहां दो केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों को एक कंपनी के प्रतिनिधि से उसकी फर्म के चार साल के ऑडिट की प्रक्रिया पूरी करने के बदले तीन लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान टिकेलाल सुलिया और दिल किशोर रमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने ऑडिट प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार लाख रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को शिकायतकर्ता से तीन लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Next Post

आदेश का पालन नहीं होने पर चित्रकूट विश्वविद्यालय के ओआइसी रहें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित

Tue Nov 24 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना के तीन एडहाक लेक्चरर्स को सेवाओं में बरकरार रखने के अंतरिम आदेश का पालन नहीं किए जाने पर सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि ऐसा नहीं […]

You May Like