लेबर चौक के पाँच संस्थानों में पाईं गई अनियमितताएं, टीम ने की तालाबंदी

जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों एवं सार्वजनिक उपयोग वाले प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं जन-सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर निरंतर जाँच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम के अग्निशमन विभाग, भवन विभाग, अतिक्रमण शाखा एवं बाजार विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लेबर चैक क्षेत्र स्थित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षित आवागमन एवं निकासी, भवन सुरक्षा, अतिक्रमण तथा लाइसेंस संबंधी आवश्यक बिंदुओं की जाँच की गई। जाँच में पाई गयी अनियमितताओं एवं जन-सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानियों को ध्यान में रखते हुए संस्थानों – करियर लॉन्चर, एम्प्लिक्लिक्स एकेडमी, करियर शेपर्स, रिवीलक्स रीक्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड कॉल सेंटर एवं मैथ्स बाई शर्मा सर में तालाबंदी की कार्रवाई की गई।

इस दौरान नगर निगम द्वारा संबंधित संस्था संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक अनुपालनों को पूर्ण कर संबंधित विभागों से सत्यापन कराएँ। आवश्यक अनुपालन एवं विभागीय सत्यापन के बाद ही आगे की नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।कार्रवाई के दौरान अग्निशमन विभाग से अग्निशमन अधिकारी कुशाग्र ठाकुर, राजेन्द्र पटेल एवं निलेश पाटीदारय भवन विभाग से दिग्दर्श सिंह, यशवन्त सोनी एवं अनुपम शुक्ला, अतिक्रमण शाखा से लक्ष्मण कोरी तथा बाजार विभाग से अमित जोशी उपस्थित रहे।

Next Post

राजीव नगर में तालाब के पास से हटाया गया अवैध कब्जा

Fri Jun 26 , 2026
जबलपुर: शहर के जलस्रोतों को संरक्षित करने और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के अभियान के तहत नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर चेरीताल वार्ड के अंतर्गत आने वाली राजीव नगर बस्ती में एक तालाब पर किए गए अवैध निर्माण को […]

You May Like