रुपए लगातार गिर रहा है तो देश कैसे विकास कर रहा है : खरगे

नयी दिल्ली, 04 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि सरकार बार-बार कहती है कि देश विकास कर रहा है लेकिन रुपया लगातार कमजोर हो रहा है जो सटीक रूप से देश के आर्थिक हालात को बयां करता है। श्री खरगे ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवाल पर कहा कि रुपए की कीमत लगातार गिर रही है और इससे साफ है कि देश की आर्थिक स्थिति क्या है। उनका कहना था कि भले ही सरकार बार-बार कहती हो कि देश विकास कर रहा है लेकिन रुपए का लगातार कमजोर होना संकेत देता है कि आर्थिक स्थिति क्या है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले आज 90 के पार चला गया है सरकार चाहे कोई भी ढ़िंढ़ोरा पीटे, रुपये की क़ीमत गिरने से यह पता चलता है कि देश की असली आर्थिक परिस्थिति क्या है। अगर मोदी सरकार की नीति ठीक होती तो रूपया नहीं गिरता।”
उन्होंने कहा “2014 के पहले श्री मोदी पूछते थे कि क्या कारण है कि हिंदुस्तान का रूपया पतला होता जा रहा है, ये जवाब देना पड़ेगा आपको। देश आप से जवाब माँग रहा है। लेकिन अब मोदी जी से आज हम यही सवाल पूछ रहें हैं। उनको जवाब तो देना पड़ेगा।”

Next Post

मुरैना में बस और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, ग्वालियर के हैं मृतक

Thu Dec 4 , 2025
मुरैना: बस से आगे निकलने की होड़ में एक बाइक बस की चपेट में आ गई जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर जौरा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव के पास हुआ। जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि मृतकों […]

You May Like

मनोरंजन