मुरैना: बस से आगे निकलने की होड़ में एक बाइक बस की चपेट में आ गई जिससे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर जौरा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव के पास हुआ। जौरा थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि मृतकों की पहचान ग्वालियर के इंद्रानगर निवासी रामहेत जाटव (50), भरत जाटव, (35) और भगवान सिंह जाटव (42) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि ये तीनों रिश्तेदार थे और वे किसी काम के बाद ग्वालियर लौट रहे थे। बिलगांव गांव के पास एक मोड़ पर ट्रक से आगे निकलने की होड़ में मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई, जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस को जब्त कर लिया गया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया जिसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
