रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की सिर कटी लाश

आत्महत्या की आशंका, कर्ज में डूबे होने की खबर, जांच कर रही पुलिस

दमोह: सिटी कोतवाली थाना इलाके में आने वाले धरमपुरा रेलवे ट्रैक पर पिलर नंबर 1129 के पास शुक्रवार सुबह एक 32 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश मिली है.राहुल विश्वकर्मा नाम का युवक गुरुवार रात करीब 10:00 बजे अपने घर से निकला था और वापस घर नहीं पहुंचा. सुबह रेलवे ट्रैक की जांच कर रहे गैंगमैन ने शव को देखा, तब परिजनों को खबर मिली.सूचना पर शव का पंचनामा करने पहुंचे कोतवाली के एएसआई राकेश पाठक ने बताया सबसे पहले रेलवे के गैंगमैन ने शव देखा था.

शव के पास एक मोबाइल पड़ा था जो बंद था. गैंगमैन ने मोबाइल में पड़े कई मिस कॉल में से एक पर कॉल किया तो मृतक की भतीजे गोपाल से बात हुई.भतीजे गोपाल ने बताया कि चाचा राहुल रात भर से गायब है. भतीजे ने मौके पर पहुंच कर शव की पुष्टि की अपने चाचा के रूप में की. एएसआई पाठक ने बताया कि मृतक के एक साथी ने बताया है कि कल रात 11:00 बजे करीब राहुल ने उसे बताया था कि किसी मिलन सेठ नाम के व्यक्ति से उसने कर्ज लिया है, जिससे को काफी परेशान है. संभावना जताई जा रही है कि कर्ज के दबाव के चलते युवक ने आत्महत्या की है.फिलहाल माता-पिता के बयान दर्ज होना बाकी है, उसके बाद ही मामला स्पष्ट होगा. अभी मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Next Post

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर को गाली देने वाला ग्वालियर से गिरफ्तार

Fri Feb 28 , 2025
ग्वालियर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर गालियां देने वाले आरोपी आदिल हुसैन को पनिहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को गाली देते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर वीडियो अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद […]

You May Like