सीहोर टैक्स लॉ बार की कार्यकारिणी गठित

सीहोर। सीहोर टैक्स लॉ बार के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिषेक सुराणा ने संस्था की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई. संस्था के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ कर सलाहकार निर्मल रांका एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुशील मंत्री को मनोनीत किया गया है. घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सीए महेंद्र ठाकुर, सचिव पद पर सीए सुमित झंवर, कोषाध्यक्ष के रूप में अंकुश जैन तथा संयुक्त सचिव के पद पर मयंक तिवारी को मनोनीत किया गया है. इसके अतिरिक्त अजय सक्सेना, श्याम सुंदर मंत्री, सीए अजाप पंवार, अरविंद जैन एवं आयुष जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है. कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मोहता, महेश वर्मा, सीए शरद राजोरिया, शैलेंद्र जैन, योगेश मेहता , दिलीप जैन, सुमित जैन, चंद्रप्रकाश बर्मन, अंकित जैन , सीए विवेक प्रजापति, सीए श्रेयांस बनवट, सीए संकल्प अग्रवाल, पीयूष चौरसिया ने बधाई दी है. इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करते हुए टैक्स लॉ बार, सीहोर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी.

 

Next Post

दहेज प्रताडऩा से तंग आकर महिला ने की थी खुदकुशी

Sat Jan 3 , 2026
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत पौड़ी में रहने वाली एक महिला ने दहेज प्रताडऩा से तंग आकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति एकता पटैल 22 वर्ष निवासी ग्राम पौड़ी शहपुरा ने फांसी लगा ली थी। […]

You May Like