राजीव नगर में तालाब के पास से हटाया गया अवैध कब्जा

जबलपुर: शहर के जलस्रोतों को संरक्षित करने और अवैध कब्जों से मुक्त कराने के अभियान के तहत नगर निगम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर चेरीताल वार्ड के अंतर्गत आने वाली राजीव नगर बस्ती में एक तालाब पर किए गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

अतिक्रमण हटने से अब इस क्षेत्र के सुंदरीकरण और विकास कार्यों को गति मिलेगी, जिससे स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सकेगा। कार्रवाई के दौरान मौके पर सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही, भवन शाखा के सब इंजीनियर अभिषेक तिवारी एवं टाइम कीपर विमलेश पाठक, अतिक्रमण दल प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी एवं उनकी पूरी टीम आदि उपस्थित रहे।

Next Post

सेफ क्लिक 2.0 को लेकर जीआरपी ने किया जागरूक

Fri Jun 26 , 2026
जबलपुर: थाना जीआरपी जबलपुर द्वारा सेफ क्लिक 2.0 अभियान के द्वितीय दिवस पर राइट टाउन स्टेडियम जबलपुर में आने वाले स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों-खिलाड़ियो को सेफ क्लिक अभियान के तहत साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले […]

You May Like