इटारसी के पास टला बड़ा रेल हादसा, पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप

इटारसी: नैनपुर–इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस (19344) बुधवार तड़के एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इटारसी से पहले पोला पत्थर स्टेशन के पास सुबह करीब 4 बजे ट्रेन के B2 एसी कोच के इलेक्ट्रिकल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारियां निकलने लगीं और पूरे डिब्बे में धुआं भर गया।घटना के समय कोच में 72 यात्री सवार थे। धुआं फैलते ही फायर अलार्म बजने लगे और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और सुरक्षित बाहर निकल आए।
सूचना मिलते ही रेलवे के करीब 35 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी जांच के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित अन्य डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया गया। रेलवे की त्वरित कार्रवाई और यात्रियों की सतर्कता के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद पेंचवैली एक्सप्रेस के प्रभावित एसी कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। वहीं, इस कारण समता एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

'गजनी' और 'लगान' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का कैंसर के कारण 74 वर्ष की आयु में निधन, फिल्म जगत में शोक

Wed Aug 5 , 2026
हैदराबाद,  भारतीय सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘लगान’, ‘गजनी’ और ‘महाभारत’ जैसे प्रसिद्ध प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। अस्पताल में चल रहा था […]

You May Like