घर में घुसा मगरमच्छ, लागों ने लाठियों से खदेड़ा

शिवपुरी:शहर के चिंताहरण मंदिर के पास बीती रात एक मगरमच्छ अचानक एक घर में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई। घर में मौजूद लोग घबरा गए और उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। यह घटना राजू बाथम के घर में हुई। परिवार और पड़ोसियों ने लाठियों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मगरमच्छ आक्रामक हो गया और उसने कई बार अपना जबड़ा खोलकर लोगों को डराने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने धैर्य बनाए रखा।

काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को घर से बाहर निकाला गया और उसे पास के नाले की ओर खदेड़ दिया गया। मगरमच्छ नाले के रास्ते जाधव सागर तालाब की ओर चला गया। जाधव सागर तालाब में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। बारिश के मौसम में वे अक्सर नालों के जरिए रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। बीती शाम से हुई तेज बारिश के कारण नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते यह मगरमच्छ घर तक आ गया।

Next Post

वाहन चोर पकड़ा, 5 दोपहिया वाहन बरामद

Sun Apr 5 , 2026
ग्वालियर: पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने आया था, लेकिन समय पर सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 5 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। वह मास्टर की के जरिए किसी भी वाहन […]

You May Like