चौपाटी में जगह को लेकर दुकानदारों के बीच मारपीट, चले चाकू

शहडोल। जिला मुख्यालय की मशहूर चौपाटी शुक्रवार की रात एक मारपीट की घटना से दहशत में आ गई। यहां सबसे कॉर्नर पर लगने वाले एक डोसा स्टॉल के कर्मचारियों ने मिलकर गुप्ता चाट सेंटर के संचालक से हाथापाई कर दी। मामला महज जगह को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन डोसा स्टॉल वालों की ओर से आक्रामक रवैया अपनाने के चलते यह विवाद हिंसा में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात करीब 7 बजे चौपाटी पर ग्राहकों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच डोसा स्टॉल और गुप्ता चाट वाले के बीच दुकान लगाने की जगह को लेकर बहस शुरू हुई। गुप्ता चाट वाले ने शांत तरीके से अपनी बात रखने की कोशिश की, मगर डोसा स्टॉल के कर्मचारियों ने एकजुट होकर धक्का-मुक्की शुरू कर दी। कुछ कर्मचारियों ने मारपीट तक कर दी, जिससे माहौल बिगड़ गया।

घटना का एक वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि डोसा स्टॉल के 4-5 कर्मचारी एक व्यक्ति को घेरकर मारपीट कर रहे हैं, जबकि गुप्ता चाट वाला खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लोग पुलिस और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि डोसा स्टॉल संचालक और उसके कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वही भूपेंद्र गुप्ता का आरोप है कि चाकू से हमला सुनील गुप्ता ने किया, जिसमें उनके कपड़े फट गए और हाथ में चोट आई। वहीं, सुनील गुप्ता का कहना है कि हमला पहले भूपेंद्र ने किया और उन्होंने सिर्फ बचाव किया। विवाद के दौरान आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर भूपेंद्र को किसी तरह सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।

Next Post

पूर्व सैनिको ने निकाली 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा

Sat Aug 16 , 2025
नर्मदापुरम। सर्वोपरि कल्याण समिति जिला नर्मदापुरम द्वारा अखंड भारत भव्य 101 मीटर तिरंगा यात्रा निकली गई। यात्रा पीपल चौक से शुरू की गई जिसका सातरस्ते पर समापन किया गया। सातरास्ते पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक अतुल सेठा,विशेष अतिथि विधायक सीताशरण शर्मा,राज्यसभा सांसद माया नारोलिया,संघ जिला प्रचारक अनिल […]

You May Like

मनोरंजन