चाणक्यपुरी में आईएफएस अधिकारी ने की खुदकुशी

नयी दिल्ली 07 मार्च (वार्ता) राजधानी के चाणक्यपुरी इलाके में शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी ने बहुमंजिला इमारत से कूदकर ख़ुदकशी कर ली।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि अधिकारी की पहचान जितेंद्र रावत के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

बताया जा रहा है आईएफएस अधिकारी पिछले कुछ दिनों से परेशान था। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Next Post

विदेश मंत्रालय ने आईएफएस अधिकारी के निधन पर जताया शोक

Fri Mar 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 मार्च (वार्ता) विदेश मंत्रालय में तैनात भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के एक अधिकारी के निधन पर मंत्रालय ने दुख एवं शोकाकुल परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा, “विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी का 07 मार्च […]

You May Like