बाइकों की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोग घायल

शाजापुर। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर शाजापुर के नेशनल हाईवे 52 पर एक हंसते खेलते परिवार के सफर को हादसे में तब्दील कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है. एक परिवार बाइक पर सवार होकर मक्सी से गुना की तरफ जा रहा था. जैसे ही वे बिजाना जोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार चारों लोग छिटक कर सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अमरसिंह पिता सुंदरलाल, कलाबाई पति अमरसिंह, आयुष पिता अमर सिंह, वीना पति लखन के रूप में हुई है.

Next Post

सेमीकंडक्टर, एआई मिशनों से नवाचार आधारित विकास के नये अवसर बन रहे हैं: जितिन प्रसाद

Fri Jun 5 , 2026
नई दिल्ली, 5 जून (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन और इंडिया एआई (कृत्रिम मेधा) मिशन जैसी प्रमुख पहलें अनुसंधान, विनिर्माण और नवाचार-आधारित आर्थिक वृद्धि के नए अवसर सृजित कर रही हैं तथा सरकार सूचना […]

You May Like