आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब किया नष्ट

भोपाल: आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को नष्ट किया है. मिली जानकारी के अनुसार कोलार क्षेत्र के कजलीखेड़ा, ढोली, मावडिया और गोंदीपुरा गांवों में अवैध शराब बनने की जानकारी आबकारी विभाग को मिली, इन स्थानों पर टीम ने दबिश दी.

कार्रवाई में 470 किलो महुआ लाहन और 20 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद कर मौके पर ही इसे नष्ट किया गया. आबकारी टीम ने अब तक 7 प्रकरण दर्ज किए है. बीडीए कॉलोनी आकृति से 6 बोतल अंग्रेजी शराब भी जब्त हुई. जब्त शराब की कीमत करीब ₹3.5 लाख बताई गई. यह कार्रवाई मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में की गई है. सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने कहा है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Next Post

ट्रैफिक प्रहरी अभियान का शुभारंभ

Sun Oct 26 , 2025
इंदौर:सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु इंदौर पुलिस ने शनिवार को “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान की शुरुआत की. कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय, पलासिया स्थित सभागृह में किया.इस मौके पर डीसीपी जोन-4 यातायात आनंद कलादगी, […]

You May Like