यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 1008 वाहन चालकों पर कार्रवाई

इंदौर: यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और नियमों के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया गया, जबकि उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई.यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 1008 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई.

जिसमें ब्लैक फिल्म 33, नंबर प्लेट उल्लंघन 354, हूटर 5, इमरजेंसी लाइट 2, रॉन्ग साइड 73, रेड लाइट उल्लंघन 92. तीन सवारी 56, मोडिफाइड साइलेंसर 21, सीट बेल्ट न पहनना 24, मोबाइल फोन का उपयोग 4, हेलमेट न पहनना 267 वाले लोगों पर चालानी कार्रवाई की गई है. वहीं यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें. सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं और यातायात नियमों का सम्मान करें.

Next Post

लोकसभा में उठा कर्नल से मारपीट का मुद्दा, जांच की मांग

Fri Mar 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवीन जिंदल ने शुक्रवार को पंजाब के लुधियाना में 13 मार्च को कर्नल पुष्पेन्द्र और उनके पुत्र के साथ पुलिसकर्मियों के मारपीट करने मामला उठाया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। श्री जिंदल ने शून्य काल के […]

You May Like