0009 गाड़ी के नंबर को किया ट्रेस

देवास पुलिस ने सीसीटीटी कैमरों को खंगालने के बाद की कार्रवाई

 

विधायक पुत्र का बताया जा रहा वाहन, अब तक 3 वाहन जब्त कर चुकी पुलिस

 

 

देवास . देवास टेकरी पर माता दर्शन को लेकर विधायक गोलु शुक्ला के पुत्र रूद्राक्ष द्वारा पुजारी से की गई अभद्रता का मामला थम नहीं रहा है. दबाव के चलते पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है. वहीं कांग्रेस भी हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को पुजारी के पैर धोकर माफी मांगी. पुजारी संगठन भी पत्र जारी कर आंदोलन की चेतावनी दे चुका है. अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्रवाई की बात कही है.

 

 

 

देवास पुलिस ने मामले में 0009 नम्बर के वाहन को भी ट्रेस किया है. एबी रोड सहित माता टेकरी पर लगे कैमरों को सघन चेकिंग कर खंगालने के बाद पुलिस ने वाहन ट्रेस किया है. रुद्राक्ष शुक्ला के उक्त तथाकथित 0009 नम्बर के वाहन को भी पुलिस जल्द जब्त करेगी. एसपी देवास ने कहा है कि मामले में घटना से सम्बन्धित थाने कोतवाली पुलिस ने पुजारी के बयान पर पहले प्रकरण में जीतू को बनाया आरोपी उसे खोजा जा रहा है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रकरण दर्ज कर 7 वाहनों को ट्रेस किया है. इनमें 3 वाहन जब्त कर लिए गए हैं. वाहन मालिकों के कथन पर चालकों की जानकारी निकली जा रही है. जल्द स्थिति स्पष्ट होगी. जांच जारी है.

 

 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की आधी रात को रुद्राक्ष शुक्ला करीब एक दर्जन वाहनों के साथ साथियों को लेकर देवास की माता टेकरी पहुंचा था. आरोप है कि मंदिर बंद होने के बावजूद इन लोगों ने पुजारी से जबरन पट खोलने की मांग की. इसे लेकर पुजारी से विवाद हुआ था और अभद्रता और मारापीटी भी की थी.

 

 

गाड़ी जब्त होगी

 

मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा किसी का भी बेटा हो.

0009 गाड़ी जब्त होगी.

 

 

पूर्व मंत्री ने पैर धोकर मांगी माफी

 

 

सोमवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और प्रदेश कांग्रेस सचिव पिंटू जोशी देवास की माता टेकरी पहुंचे, जहां उन्होंने पुजारियों के पैर धोकर माफी मांगी.

सज्जन वर्मा ने कहा ये कलयुग के हिंदू औरंगजेब हैं. औरंगजेब ने मंदिर तोड़े थे, लेकिन भाजपाई भगवान के शयन कक्ष में खलल डालते हैं. मुझे इस बात का दुख है कि ये छद्म सनातनी लोग हैं , जिस बच्चे ने यह घटना की उसका पिता विधायक है.

Next Post

पुत्र निकला पिता का कातिल

Mon Apr 14 , 2025
मॉ के साथ मारपीट करने से था परेशान   जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत क्षेत्र में हुई अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक का बेटा निकला जिसने पिता द्वारा शराब पीकर मॉ के साथ मारपीट करने से परेशान होकर अपने दो साथियों के साथ […]

You May Like