ग्वालियर: बहोड़ापुर क्षेत्र में प्रेमविवाह के बाद धोखा खाने वाली प्राची भदौरिया ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि प्राची ने अपनी मर्जी से राजू उर्फ सत्यनारायण भदौरिया से मंदिर और स्टांप पर शादी की थी, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है।
जब प्राची ने सच्चाई जानने के बाद विरोध किया तो पति, सास और ससुर ने उसके साथ मारपीट की, जिससे आहत होकर प्राची ने आत्महत्या कर ली। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सुसाइड नोट और वीडियो के आधार पर राजू और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की मांग की है।
