लघु वेतन कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर की तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग

विदिशा। सोमवार को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्र कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता की किस्त स्वीकृत की गई है, इस प्रकार राज्य कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए।

सोमवार को मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के कर्मचारी बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा दीपावली के अवसर पर केंद्र के कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संघ प्रदेश सरकार से मांग करता है कि प्रदेश के कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर राज्य के कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। जिससे कि केंद्र कर्मचारियों की तरह ही राज्य के कर्मचारियों को भी इस योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में लघु वेतन कर्मचारी संघ के कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, भोपाल से लौट रहे थे राजस्थान निवासी 

Mon Oct 13 , 2025
ब्यावरा। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को राजगढ रोड पर खुरी के समीप हुई सडक़ दुर्घटना में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये. कार में सवार लोग राजस्थान निवासी है जो कि भोपाल […]

You May Like