चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

सतना : चलती ट्रेन में महिला को अचानक शुरु हुई प्रसव पीड़ा से उसके पति समेत अन्य सहयात्री भी काफी तनाव में आ गए. लेकिन यह तनाव उस वक्त खुशियों में बदल गया जब ट्रेन में ही महिला को प्रसव हो गया और नवजात की किलकारी गंूजने लगी. जैसे ही ट्रेन मैहर रेलवे स्टेशन पर पहुंची वैसे ही महिला और नवजात को उतारकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर दोनों को स्वस्थ्य बताया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले के ग्राम पुनौरा निवासी मोहम्मद इशाक मंसूरी अपनी गर्भवती पत्नी फिरोजी खातून के साथ ट्रेन क्र. 15232 में सवार होकर गोंदिया से मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रहे थे. ट्रेन जैसे ही कटनी से आगे बढ़ी तो फिरोजी को प्रसव पीड़ा शुरु हो गई, जो कि बीतते समय के साथ और बढऩे लगी. यह देख पति मो. इशाक सहित कोच में सवार अन्य सहयात्री भी बुरी तरह घबरा गए. बढ़ते दर्द को देखते हुए मो. इशाक ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर घटना की जानकारी दे दी. कंट्रोल रुम के जरिए यह जानकारी फौरन मैहर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा दी गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मैहर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक प्राण मोहन मिश्र, आरपीएफ उनि अरविंद सिंह, आरक्षक रामानुज, भागुराम और महिला सफाई कर्मी श्रीमती लक्ष्मी व पंचवटी ने बिना देरी किए रेलवे स्टेशन पर आवश्यक प्रबंध कर लिए. ट्रेन जैसे ही ममैहर रेलवे स्टेशन पहुंची वैसे ही स्टाफ उक्त कोच में पहुंच गया. लेकिन वहां पहुंचने पर मालुम हुआ कि मैहर पहुंचने से लगभग 10 मिनट पहले ही महिला को प्रसव हो गया. लिहाजा आनन-फानन में जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.
यात्रियों में छाई खुशी
सिविल अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉ. विनय मोहन तिवारी और नर्स श्रीमती नीतू तिवारी द्वारा फौरन ही जच्चा-बच्चा को भर्ती कर उपचार शुरु किया गया. जिसके कुछ समय बाद ही चिकित्सक द्वारा बताया गया कि जच्चा-बच्चा दोनों ही सुरक्षित व स्वस्थ्य हैं. यह जानकारी फोन के जरिए जैसे ही ट्रेन के सहयात्रियों के बीच पहुंची उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई

Next Post

NAFEX पोर्टल से किसानों को मिलेगा सीधा बाजार, अमित शाह बोले- दो साल में हर किसान तक पहुंचेगी पारदर्शी खरीद व्यवस्था

Wed Jun 24 , 2026
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NAFED) के ई-ऑक्शन पोर्टल NAFEX.in का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। […]

You May Like