आगरा-भरतपुर हाईवे पर 50 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

नीमच। नीमच स्थित सीबीएन ने 29 अप्रैल 2026 को आगरा-भरतपुर हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5096.11 किलो डोडाचूरा और एक टाटा कंटेनर ट्रक जब्त किया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने भरतपुर के सेवर स्थित कदमकुंज रिसोर्ट के पास हरियाणा नंबर के संदिग्ध ट्रक को रोका, जिसमें 252 बोरियों में छिपाकर मादक पदार्थ रखा गया था। पूछताछ में चालक ने डोडाचूरा छिपाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे NDPS अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीएन ने मादक पदार्थ और वाहन दोनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नशा मुक्त भारत अभियान के तहत की गई है। इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने से अवैध सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।

Next Post

नवोदय विद्यालय के ऑफिस में 6 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ का डेरा, सीसीटीवी की मदद से हुआ रेस्क्यू

Thu Apr 30 , 2026
इटारसी। शिक्षा के मंदिर में जब अचानक काल का साया मंडराने लगे, तो दहशत लाजिमी है। पवारखेड़ा स्थित पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में पिछले तीन दिनों से स्टाफ एक अनजाने डर के साये में काम कर रहा था। ऑफिस में एक विशालकाय सांप बार-बार दिखाई देता और पलक झपकते […]

You May Like

मनोरंजन