अफ़गानिस्तान ने ईद-उल-फ़ित्र पर 2 हज़ार से ज़्यादा कैदियों को रिहा किया

काबुल, 29 मार्च (वार्ता) अफ़गान अधिकारियों ने मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक ईद-उल-फ़ित्र की पूर्व संध्या पर 2,463 कैदियों को रिहा किया है। स्थानीय मीडिया ‘टोलो न्यूज़’ ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि अंतरिम सरकार के सर्वोच्च नेता मावलवी हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा के आदेश के आधार पर कैदियों को रिहा किया गया और जिन कैदियों में अपेक्षाकृत हल्के मामले थे, उन्हें अफ़गानिस्तान के 34 प्रांतों की जेलों से रिहा किया गया।

अफ़गानिस्तान रमजान के 29वें दिन अर्धचंद्र के दिखने के आधार पर सुप्रीम कोर्ट की घोषणा के बाद ईद-उल-फ़ित्र मनाएगा।

Next Post

यूरोप अमेरिका के समर्थन के बिना यूक्रेन में सेना नहीं भेज सकता :स्वीडेन

Sat Mar 29 , 2025
वाशिंगटन, 29 मार्च (वार्ता) स्वीडन के रक्षा मंत्री पाल जॉनसन ने कहा है कि यूरोपीय नेता इस बात पर सहमत हैं कि सुरक्षा गारंटी प्रदान करने के लिए यूक्रेन में सेना भेजना अमेरिका के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा। श्री जॉनसन ने समाचार पत्र ‘ली फिगारो’ से कहा, “यह […]

You May Like