स्टेशन पर अकेले मिले भाई-बहन, मां से मिलाया

जबलपुर: रेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए 5 और 7 वर्ष के दो मासूम बच्चों को उनकी मां से सकुशल मिलाया। 29 अगस्त को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 के इटारसी छोर स्थित रैम्प के पास दोनों बच्चे अकेले और सहमे हुए बैठे मिले। आरपीएफ ने उनसे पूछताछ की, लेकिन कम उम्र होने के कारण दोनों बच्चे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे पा रहे थे। इसके बाद डिप्टी एसएस के माध्यम से स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट कराया गया, लेकिन काफी देर तक बच्चों को लेने कोई नहीं पहुंचा।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रधान आरक्षक गीता गायकवाड दोनों को अपने साथ आरपीएफ पोस्ट जबलपुर ले आईं। इसके बाद स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट कराया गया, जिसके बाद एक महिला आरपीएफ पोस्ट पहुंची और स्टेशन पर छूटे दो बच्चों के संबंध में जानकारी ली। बच्चों को दिखाए जाने पर महिला ने दोनों को अपना बताया। आरपीएफ ने बच्चों के पिता से दूरभाष पर संपर्क कर आवश्यक पूछताछ की और पूरी तस्दीक के बाद पहचान की पुष्टि की। इसके पश्चात दो गवाहों की मौजूदगी में दोनों मासूम बच्चों को सकुशल एवं सुरक्षित अवस्था में उनकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के मां से मिलते ही माहौल भावुक हो गया। आरपीएफ की तत्परता से मासूमों को सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाया जा सका।

Next Post

बल्लेबाजी के बाद कप्तानी में छाए वैभव सूर्यवंशी, अंपायर को भी बदलना पड़ा अपना फैसला

Mon Aug 31 , 2026
बेंगलुरु, ईशान किशन की उंगली में चोट लग गई और उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा। ईशान किशन के बाहर जाने के बाद टीम के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली। बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड-1 में खेले जा रहे मुकाबले में नियमित कप्तान […]

You May Like