10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

इंदौर: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाणगंगा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है. साथ ही एक चारपहिया फोर्ड कार भी जब्त की गई है.एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि रविवार देर रात क्षेत्र भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान बाणगंगा पुलिस ने एक संदिग्ध फोर्ड कार को रोका.

वाहन में सवार तीनों युवक पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. सख्ती से पूछताछ और तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट के पास से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई. इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अनीश पठान निवासी चंदननगर, जुबेर खान निवासी चंद्रभागा सांवेर और रेहान मंसूरी निवासी धार रोड शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जंच शुरू कर दी है. मामले में ड्रग्स के स्रोत और अन्य संभावित साथियों के संबंध में पूछताछ जारी है. कार्रवाई के दौरान 1 लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ करीब 4 लाख रुपए कीमत की कार जब्त की है.

Next Post

आईपीएल 2026 का धमाकेदार आगाज, आरसीबी ने हैदराबाद को हराकर रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के नाम अब भी दर्ज है रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon Mar 30 , 2026
बेंगलुरु | दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग, आईपीएल (IPL) के नए सीजन का शनिवार से रोमांचक आगाज हो गया है। बेंगलुरु में खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पटखनी देते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 202 रनों के लक्ष्य का […]

You May Like