जीआरपी ने दो शातिर चोर, वारंटी पकड़े

जबलपुर: स्टेशन चैकिंग के दौरान जीआरपी ने दो शातिर चोर, वारंटी पकड़े। चोरों के कब्जे से सोना चंदी के जेवरात, मोबाइल व पर्स जप्त किया गया। जानकारी के मुताबिक चैकिंग अभियान के दौरान आरोपी नाथूराम बर्मन उर्फ नत्थू पिता बाबूलाल बर्मन 30 वर्ष निवासी शाहपुरा भिटोनी को रेलवे स्टेशन मे चैकिंग के दौरान पकडा गया, जिससे कडाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने रेलवे स्टेशन जबलपुर में प्लेटफार्म नंबर 6 पर सो रहे यात्री का सोते समय मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया‌‌।

आरोपी के गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए। आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिससे अन्य चोरी के मामलो में पूछताछ की जा रही है। एक अन्य मामले में बालक को पकड़ा गया। लेडीज पर्स सोना चंदी के जेवरात कुल कीमती एक लाख दो हज़ार रुपए का मशरूका जप्त किया गया एवं आरोपी कमलेश चौधरी पिता घनश्याम चौधरी 20 वर्ष निवासी चमरौटी मोहल्ला थाना कोतवाली जिला कटनी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर प्रकरणों के वारंट तामील किये गए।

Next Post

नेपाल की हिंसा में फंसे छतरपुर के चार परिवार

Wed Sep 10 , 2025
छतरपुर। नेपाल में लगातार चल रहे विरोध-प्रदर्शन और हिंसा का असर अब छतरपुर जिले तक पहुँचा है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर नगर के चार परिवार नेपाल में फंसे हुए हैं। लगातार बिगड़ते हालात के बीच उनके परिजनों ने चिंता जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई। इस संबंध […]

You May Like