जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने बच्चों ने उकेरी रंगों की दुनिया

भोपाल। सेक्टर क्रमांक-5, रातीबड़ की केकड़ियां भानपुर शासकीय माध्यमिक शाला में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन देना है. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए. पुरस्कार वितरण का कार्य ब्लॉक समन्वयक सुश्री टीना शर्मा द्वारा किया गया. उन्होंने प्रतिभागियों को जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी भी दी. सभी प्रतिभागियों को आगामी दिवसों में प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे. कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी अनिता सारस्वत सहित अतुल शुक्ला, फतेह सिंह, अरविंद कुमार मीणा, अनिता रावत, अनिता साल्वे, मुकेश चंद्र शर्मा और नवांकुर चयनित संस्था लुवाणा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश लुवाणा एवं संचालक अशोक रैकवार, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Next Post

गोरखपुर की समर स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर रुकेगी

Fri Apr 18 , 2025
भोपाल। रेलवे प्रशासन द्वारा गर्मी के सीजन में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही है. सामान्य श्रेणी यात्री यातायात को ध्यान में रेलवे ने निर्णय लिया है. इस उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01021 और 01022 सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के बीच एक-एक ट्रिप अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन चल रही है. यह अनारक्षित समर स्पेशल […]

You May Like