ट्रैक्टर से टकराई बाइक, साला-जीजा की मौत, छुही गल्ला गोदाम के समीप सडक़ हादसा

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के छुही गल्ला गोदाम के पास मंगलवार रात में ट्रैक्टर से बाइक के टकराने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय शिवनाथ यादव पिता फक्कड़ यादव निवासी पोंड़ी तिलवारी और बालकदास यादव पिता बब्बू यादव निवासी चुवाही मझौली के रूप में हुई है। ये दोनों रिश्ते में साला-जीजा थे। एक ही बाइक पर सवार होकर चुवाही से तिलवारी की ओर जा रहे थे। रात लगभग 9 बजे जब वे छुही गल्ला गोदाम के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक सडक़ पर आगे जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बालकदास की मौके पर ही मौत हो गई। शिवनाथ को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को आज सुबह सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Next Post

हादसा: गमी में शामिल होने के बाद घर लौटते समय ऑटो रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत और तीन गंभीर

Wed Oct 29 , 2025
(विनय असाटी) दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास दमोह-कटनी मार्ग स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक चार पहिया वाहन की टक्कर लगने से ऑटो रिक्शा सवार करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, घायलों में एक […]

You May Like