जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 101 आवेदकों की समस्यायें

सतना:मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 101 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना तथा अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।

Next Post

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह

Wed Feb 18 , 2026
सतना :संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले भर में आयोजित जन-जागरूकता गतिविधियों के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान जिला पंचायत सभाकक्ष सतना में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल के मुख्यातिथ्य तथा उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया […]

You May Like