ननि में शिकायत करने पर बौखलाए पड़ोसियों ने मां बेटी पर किया हमला 

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत शिवनगर में घर के सामने रेत डम्प करने की नगर निगम में शिकायत करने पर बौखलाए पड़ोसियों ने मां बेटी पर हमला कर दिया‌‌। लात, घूसों से पीटने के बाद पथराव कर डंडे से भी हमला किया। उपद्रव सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पुलिस ने बताया कि श्रीमति अंजू पांडे निवासी शिवनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके पति बाहर रहते है। घर के सामने राहुल यादव अपने परिवार के साथ रहता है जिसने अपना मकान बनवाने के लिये उसके घर के सामने करीब 15 दिन से रेत डलवा के रखा है जिसकी शिकायत नगर निगम में की थी इसी बात को लेकर सुबह करीबन 7:30 बजे राहुल यादव, सुनीता यादव आये और रेत की बात को लेकर विवाद करने लगे‌। हाथ मुक्के से मारपीट करने लगे तो वह भागने लगी तो विशू बंगाली, मंदाकिनी यादव व बबीता यादव आ गयी जिन्होंने ने भी हाथ मुक्के से मारा‌। मंदाकिनी यादव ने डंडे से मारा है जिससे चोट आ गई। बेटी यशी पांडेय आयी तो उसको सुनीता यादव ने पत्थर फेंककर मारा है जिससे बेटी को पेट में चोट आयी है।

Next Post

डीपीसी डॉ जायसवाल को महासरस्वती सम्मान

Wed Jan 28 , 2026
नर्मदापुरम। शिक्षा विभाग के जिला परियोजना समन्वयक डॉ राजेश जायसवाल को इस साल का महासरस्वती सम्मान दिया गया है। यह सम्मान प्रतिवर्ष अखंड मंडलेश्वर धाम डोंगरवाड़ा द्वारा दिया जाता है। ज्ञात रहे कि सम्मान नर्मदा जयंती के अवसर पर जगन्नाथ मंदिर में दिया जाता है, लेकिन डॉ जायसवाल उस दिन […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।